चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पुलिस को सौंपा
रुद्रपुर। घर से सामान चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हरेन्दर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम कीरतपुर ने कहा कि 26 जुलाई को उसके घर में ताला लगा था। शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति उसके घर के दरवाजे को बंद कर रहा था।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता राजेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम रामपुर मोहकम थाना रजपुरा जिला संभल उत्तर प्रदेश बताया। घर से एक एलईडी चोरी हुई थी। पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ दो व्यक्ति थे जो लखनऊ के रहने वाले हैं। तलाशी लेने पर राजेन्द्र के पास से दो पेचकस, घर का टूटा हुआ ताला, आधार कार्ड, एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने पकड़े गये चोर को सामान सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी