दुखद घटना : थल-पिथौरागढ़ मार्ग में मुवानी के पास सूनी पुल से गिरी मैक्स -आठ की मौत पांच घायल, मृतकों में  दो सगी बहिनें शामिल 

खबर शेयर करें

पिथौरागढ। थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में मुवानी के पास सूनी पुल से एक मैक्स जीप 100 फिट नीचे नदी में गिर गई, जिसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मुवानी कस्बे से बोकटा के लिए मंगलवार देर शाम को लगभग 4:00 बजे मैक्स जीप संख्या यूके05टीए -0193 मुवानी पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में सूनी पुल के पास अचानक असंतुलित होकर सड़क से लगभग सौ फिट नीचे नदी में गिरी गई, जिसमें मैक्स जीप के परखच्चे उड गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रेल पटरी के किनारे चल रहे दो लोग रेलगाड़ी की चपेट में आए -एक की मौत दूसरा गंभीर

उसमें सवार सिमरन पुत्री कुंदन सिंह उम्र 8 वर्ष, तनुजा पुत्री चन्द्र सिंह उम्र 15 वर्ष और विनीत पुत्री चन्द्र सिंह उम्र 14 और नरेंद्र सिंह पुत्र चन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष वाहन चालक और राजन सिंह  पुत्र किशन सिंह उम्र 60 वर्ष, होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 65 वर्ष और शांति देवी पुत्री केशर राम उम्र 50 वर्ष, दिकभा पत्नी पंकज सिंह उम्र 28 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। मृतक सभी बोकटा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में तनुजा और विनीता आपस में सगी बहनें है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री कल जागेश्वर मन्दिर में श्रावणी मेला का करेंगे शुभारम्भ

घायलों में योगेश कुमार  उम्र 21 वर्ष बोकटा, श्याम सिंह उम्र 50 वर्ष, कल्याण सिंह उम्र 55 वर्ष और सुमित सिंह  उम्र 22 और पूजा उम्र घायल हो गए हैं। घायलों को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी भेजा गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सल्ला-भाटकोट क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सैलजा ने किया प्रचार

घटना की जानकारी मिलते ही बेरीनाग एसडीएम आशीष जोशी और तहसीलदार देवलथल और थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया, जीप  दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119