श्रावणी मेले के दृष्टिगत एसएसपी ने जागेश्वर धाम में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने जागेश्वर धाम में लगने वाले श्रावणी मेले के दृष्टिगत यातायात, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ श्रावणी मेले के सम्बन्ध में चर्चा की।

इस दौरान चौकी प्रभारी जागेश्वर को महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटियां लगाने व श्रद्धालुओं के वाहनों को आरतोला पार्किंग में सुव्यवस्थित तरीके से पार्क कराने के निर्देश दिये गये जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन के लिये आरतोला पार्किंग से जागेश्वर धाम में शटल सेवा सुचारु रहेगी। साथ ही चौकी जागेश्वर हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण किया गया और विगत दिनों बरामद अज्ञात शव के घटनास्थल का भी निरीक्षण कर शिनाख्त हेतु चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी व चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी गोस्वामी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न