सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया मोतीनगर में खिचड़ी भोग का आयोजन
मोटाहल्दू (नैनीताल)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोतीनगर स्थित नेशनल हाईवे पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से माघ की खिचड़ी प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों के अलावा यात्रियों ने खिचड़ी भोग का प्रसाद ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि माना जाता है की माघ माह में अन्नदान, विद्यादान, अभयदान और धनदान का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

इसके अलावा इस माह में खिचड़ी, शहद, नमक हल्दी, गुड़ और तिल का भी दान करना महत्वपूर्ण माना गया है। इसी परिपेक्ष में यहां खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता भजन सिंह मेहरा, जीवन सिंह बिष्ट, कैप्टन भूपाल सिंह मेहरा, भाजपा नेता बलवंत सिंह मेहरा, हेमंत भट्ट, चंदन जोशी, प्रकाश सिंह खाती, गिरीश चंद्र पाठक, कंचन परिहार, मनोज अधिकारी, त्रिलोक सिंह नेगी, गोपाल सिंह मेहरा, प्रकाश नगरकोटी, देवेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं में सड़क हादसा : ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर हल्द्वानी में भव्य पूर्व सैनिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं
हल्द्वानी : नशे में वाहन चलाने वाले दो चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
आँचल उत्तराखण्ड का स्वाद, आँचल दूध के साथ” थीम पर साइकिल रेस का आयोजन, इसांत अधिकारी और अवनी दर्याल रहे विजेता