सुशीला तिवारी में कार्यरत उपनल कर्मियों के तत्काल वेतन दिए जाने की मांग -सांसद भट्ट ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत उपनल कर्मियों के तत्काल वेतन दिए जाने की मांग की है।

भट्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए अवगत कराया है कि डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में उपनल के माध्यम से कार्यरत लगभग 650 कर्मचारियों को छः माह से वेतन न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप -मारपीट कर जंगल में फेंका

उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में मेरे पास कई शिकायतें भी आई है। जिसमें कर्मचारियों ने अपनी दयनीय आर्थिक स्थिति का वर्णन किया है।

इन कर्मचारियों को वेतन न मिल पाने के कारण उनका परिवार चलाना बहुत मुश्किल को गया है। जन्माष्टमी जैसे महत्वूपर्ण त्योहार भी उनके लिए खुशियाँ लाने की बजाय चिंता का कारण बन गयी है। वे अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में असमर्थ है और उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश

यह भी अवगत कराना है कि ये सभी अल्पवेतन भोगी है और इनको पूर्व की भाँति व्यवसायिक मद से छः माह का वेतन दिया जाय और जब इनके मामले का निस्तारण हो जाय तो मूल वेतन से काट लिया जाय, जो न्यायोचित भी प्रतीत होता है।

चिकित्सालय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में कार्यरत इन कर्मचारियों का मनोबल बनाए रखना अति आवश्यक है। आर्थिक संकट की स्थिति में वे अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे है, जिसका असर चिकित्सालय की सेवाओं पर भी पड़ सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

भट्ट ने कहा है कि जनहित में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उपरोक्त गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित विभाग को तत्काल निर्देशित करने का कष्ट करें ताकि इनके छः माह के वेतन का भुगतान हो सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119