मधुमक्खियों के हमले में सास-बहु जख्मी
खटीमा। मधुमक्खियों ने हमला कर सास-बहु को जख्मी कर दिया। सास को नगर के नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की सुबह चकरपुर बंदा निवासी धाना देवी(75) घर के कुछ दूरी पर खेतों में बकरी चरा रही थी। इसी बीच वह धूप से बचने के लिए गोरखा नाले के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठी हुई थी।
अचानक पेड़ से मधुमक्खी का छत्ता नीचे गिर गया। मधुमक्खियों ने धाना देवी के ऊपर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर बहु मौके पर पहुंची तो मधुमक्खियों ने उन्हें भी काटकर जख्मी कर दिया। मधुमक्खियों के हमले धाना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने उन्हें नगर के एक नीजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड में पहली बार इतने बड़े स्तर पर भूकंप मॉक ड्रिल, 13 जिलों के 80 से अधिक स्थानों पर अभ्यास