सेवानिवृत्त दरोगा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के बेलबाबा के पास जंगल की तरफ वन विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, वहीं इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

स्थानीय लोगों की सूचना पर टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस द्वारा शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज संचित राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत्त वन दरोगा जिनका नाम आनंद लाल है जो कि पीलीकोठी स्थित पंचशील कॉलोनी फेस टू के रहने वाले हैं।बेलबाबा के पास नजदीक सटे हुए जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है, जिनके पास से पुलिस को एक संदिग्ध सुसाइड नोट भी मिला है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119