पड़ोसी महिला के साथ घूमने गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

Ad
खबर शेयर करें


अपने पड़ोसी महिला के साथ घूमने गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी पड़ोसी महिला के साथ घूमने गई थी। आरोप है कि महिला की शह पर एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

देहरादून राजपुर थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी 15 साल की बेटी पड़ोस में रहने वाली सिमरन के साथ सहस्त्रधारा घूमने गई थी। आरोप है कि इस दौरान सिमरन ने किशेारी को जबरन नशा करवाया। इसके बाद महिला ने अपने परिचित गुरुसेवक को सहस्त्रधारा बुलाया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन--

किशोरी शाम को जब घर लौटी तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। दोनों ने मुंह खोलने पर किशोरी को धमकी भी दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119