लालकुआं : पैदल चल रहे अज्ञात युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह सुभाष नगर और श्मशान घाट के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क पर पैदल चल रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लाया गया, जहां शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

लालकुआं कोतवाली पुलिस के मुताबिक, हादसे के वास्तविक कारणों और मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119