दिल्ली के जंतर-मंतर पर संपूर्ण भारत की जैव विविधता एवं प्राकृतिक संपदा संरक्षण को धरना प्रदर्शन-

खबर शेयर करें

शिवेंद्र गोस्वामी

दिल्ली राष्ट्रीय जंगल एवं प्रकृति बचाओ अभियान भारत एवं जन कल्याण भूमि मुक्ति फाउंडेशन रजि.* दिल्ली के साथ देश के 20 राज्यों से स्वयंसेवी संस्थाएं, पर्यावरणविद्, पर्यावरण प्रेमी एवं पर्यावरण योद्धा ने दिल्ली के जंतर मंतर पर देशहित में मानव, जीव-जंतु, पशु-पक्षी, पेड़-पोधे एवं अन्य बेजुबान की आवाज बनकर प्राकृतिक संपदा, जैव-विविधता संरक्षण के लिए एक मंच पर एकत्र हुए, इस हेतु संपूर्ण भारत के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे एन.जी.ओ./ सामाजिक कार्यकर्ता भी शिरकत कर रहे हैं। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ ही भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी, माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जी, माननीय गृह मंत्री जी भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री जी दिल्ली सरकार को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जंगल एवं प्रकृति बचाओ अभियान भारत के नेतृत्व में 12 बिंदुओं पर ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मसूरी के पास कार खाई गिरने से दो पर्यटकों की मौत, चार घायल

ज्ञापन के माध्यम से प्राकृतिक संपदा,जैव-विविधता, मानव जीवन, पशु-पक्षी जीव-जंतु,जल,जमीन,जंगल, पहाड़ ,पर्वत, नदी को नुकसान पहुंचाने वाली जनविरोधी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए देशव्यापी समस्या को बिंदुवार रखा गया है।


भविष्य की चेतावनी के रूप में भी सरकार एवं जनसमुदाय से आहवान किया है समयानुसार हमें अपने भारत को खुशहाल, स्वस्थ वातावरण, शुद्ध पर्यावरण एवं हरा-भरा वतन (भारत) बनाने है प्राकृतिक धरोहर पर समस्त जीव अपना जीवन सुखमय व्यतीत कर सकें ।


आज दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किए मिट्टी तिलक, प्रकृति गीत, उद्बोधन, सभी राज्यों की नुकसानदायक परियोजना पर चर्चा, पोस्टर प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान, ज्ञापन सौंपा, पर्यावरण मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए, मिट्टी तिलक से सभी का आभार एवं विदाई समारोह किया गया, पौधरोपण, विलुप्त प्रजाति के बीज का वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्यप्रदेश के भोपाल से वृक्ष मित्र सुनील दुबे ने अपने साथ दुर्लभ प्रजाति के वट वृक्ष, सिंदूर लोंग, तुलसी अपने साथ लेकर आए हैं जिन्हें गुरुकुल भवन एवं गांधी आश्रम में रोपित किए गए।
पर्यावरण सचेतक समिति पलवल हरियाणा से आचार्य राम कुमार बघेल जी के द्वारा लकड़ी के घोंसले नारियल के घरोंदे, एवं औषधि पौधे वितरण किए। इसी क्रम में प्रकृति सेवा समिति मुरादाबाद के संस्थापक महासचिव पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल राष्ट्रीय सह-संयोजक राष्ट्रीय जंगल एवं प्रकृति बचाओ अभियान भारत को को भी आचार्य रामकुमार बघेल ने मिट्टी से बना चिड़िया का घोसला भेंट किया। इस अवसर पर देश भर से आए पर्यावरण योद्धा प्रेमियों मित्रों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। चेतक नेपाल सिंह पाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है अतः इसके संरक्षण और संवर्धन में हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए। और जल वायु जंगल जमीन प्रकृति पर्यावरण संरक्षण सभी जीवो के जीवन के अस्तित्व के लिए बहुत जरूरी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


राष्ट्रीय संयोजक डॉ धर्मेंद्र कुमार पटना, संचालक राजेश सेजवाल दिल्ली, संजय भाई, राष्ट्रीय सह संयोजक विजय पाठक, सुनील दुबे, राजेश यादव, अनुराग विश्नोई, उषा मिश्रा, पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल, पूनम खन्ना, लीला पवार,ओम प्रकाश महतो, अल्पना देशपांडे, रविदास, मोप्रिया भौमिक, राजीव गोदारा,ओमप्रकाश विश्नोई, लक्ष्मी हजेला, शीतल पाटील राजेश सैनी, अनिल बिश्नोई, आचार्य रामकुमार बघेल, दलीप कुमार छठवाल, स्नेह सिंह ज्योति सनाडिया, ज्योति वर्मा, विवेक कुमार, प्रखर विश्नोई, ओमप्रकाश विश्नोई, पीयूष विश्नोई संजय विश्नोई, विषयेक विश्नोई आरके विश्नोई , प्रवीण विश्नोई कार्यक्रम में शामिल रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119