आठ साल के बच्चे की सर्पदंश से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अंबेडकर नगर वार्ड-3 जगतपुरा टनकपुर चंपावत में आठ साल के बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई। शनिवार रात सोते समय सांप ने बच्चे को डस लिया। परिजन उसे तुरंत टनकपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

इलाज के दौरान रविवार सुबह बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान राजू वर्मा के आठ वर्षीय पुत्र दीपक के रूप में हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119