कांग्रेस की मासिक बैठक में 2022 के चुनाव की रणनीति हुई तय-

खबर शेयर करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद भारती ने कहा-2022 में पूर्ण बहुमत के साथ 50 से अधिक सीट जीतकर पहुचेंगे विधानसभा-


गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल की रिपोर्ट

शुक्रवार को गंगोलीहाट ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 2022 विधानसभा के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया गया। वही ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नीतियों व पूर्व में उत्तराखंड राज्य में किये गए विकासकार्यो को कार्यकर्ता गाँव गाँव तक पहुँचाने का कार्य युद्धस्तर पर करे। वही कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद भारती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि डबल इंजन की सरकार से गंगोलीहाट विधानसभा की जनता सहित पूरे उत्तराखंड का जनमानस अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चली हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को पकड़ा, साथी फरार

उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 50 से अधिक विधायको के साथ सरकार बनाने जा रही हैं। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारियो ने भाजपा की गलत नीतियों का बैठक के दौरान जिक्र किया। मासिक बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद भारती, ब्लॉक कोषाध्यक्ष बृजेश जोशी,नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोरा,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रावल,युवा नगर अध्यक्ष भगत परगाई,जिलामहामंत्री मनोज मेहरा,ब्लॉक उपाध्यक्ष संजय बोरा, विधानसभा सेवादल अध्यक्ष मोहित शाह,ब्लॉक महासचिव किशोर कुमार,युथ नगर महासचिव विक्की गंगोला,गुड्डू गंगोलिया,अनिल कुमार सन्याल,नगर उपाध्यक्ष राकेश कुमार,कृष्ण आर्या, देवेंद्र खाती,राजेन्द्र सिंह बोहरा,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119