आम आदमी पार्टी ने बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार का किया पुतला दहन-
आप संगठन मंत्री गिरिजा जोशी ने कहा- भाजपा ने भ्रस्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी पर रिकॉर्ड किया कायम-
हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट के आम आदमी पार्टी कार्यालय से शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री गिरिजा शंकर जोशी के नेतृत्व में गंगोलीहाट बाजार में जुलूस निकाला गया जिसमें आप पार्टी द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।इस दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार के खिलाफ गंगोलीहाट के मुख्य चौराहे पर सभा के दौरान जमकर भड़ास निकालते हुए बेरोजगारी,भ्रस्टाचार व महंगाई तथा घोटालो को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान आप पार्टी ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार के रोजगार घोटाले, बेरोजगारी, भ्रस्टाचार, महंगाई घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया।
वही संगठन मंत्री गिरिजा शंकर जोशी ने कहा कि एक ओर बीजेपी सरकार द्वारा प्लेसमेंट एजेंसियों के साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं से मनमानी घूस /रिश्वत, डोनेशन या सिक्योरिटी लेकर नौकरी दी जा रही है तो वही उन्होंने कहा कि यदि किसी बेरोजगार के पास देने के लिए मनमानी रकम नहीं है तो उसे रोजगार न देकर, योग्य होते हुए भी उनके पेट में लात मारने का काम यह सरकार प्लेसमेंट अजेंसियो के साथ मिलकर कर रही है | जिसका आमआदमी पार्टी घोर निंदा करती है| वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेता एवं पदाधिकारियों के चहेतों को ही उच्च पदों पर नियुक्त किया जा रहा हैं,जबकि वास्तविक योग्यता रखने वाले युवाओं का हक मारा जा रहा है। इस घोर भ्रष्टाचार का जवाब जनता बहुत जल्द देगी| आप के वरिस्ट कार्यकर्त्ता सर्व जीत राम ने भी कटु शब्दों में बीजेपी द्वारा युवाओं के साथ किये जा रहे घोर अत्याचार की निंदा की| और कल्याण राम ने कहा भ्रस्टाचार एवं ठेकेदारी में लिप्त बी जे पी सरकार ने उत्तराखंड को गर्त में धकेल दिया है । वही प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालो में राजेंद्र कठायत (लपूर्व विधानसभा प्रभारी,सर्वजीत राम उर्फ़ खंडूरी, उल्का ज्वाला संघर्ष समिति, मनोज आर्य ग्राम प्रधान, कल्याण राम जिला पंचायत सदस्य, हरी प्रसाद लोहिया, हंसा दत्त पाठक, पुष्कर बहादुर टम्टा, आनंद प्रसाद पूर्व सैनिक , आनंद राम प्रधान, प्रयाग सिंह भंडारी, कृष्णा कोहली,पवन कुमार, लिखित पन्त,सहित दर्जनों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार
uttarakhand-कृषि यंत्र पर सब्सिडी का झांसा देकर महिला किसान से लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा