कोटाबाग के तल्ला बगड़ से लापता हुई युवती को उसके पिता को सौंपा, युवती ने युवक पर लगाया अपहरण का आरोप, युवक को भेजा जेल
नैनीताल । कोटाबाग के निकटवर्ती गांव तल्ला बगड़ से लापता हुई युवती को रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज किए गए । युवती के बयानों के आधार उसे उसके पिता को सौंप दिया गया है । जबकि युवक को न्यायिक हिरासत में एक दिन के लिये हल्द्वानी जेल भेजा गया है । जिसे सोमवार को पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा । उसके खिलाफ पट्टी पटवारी बगड़ में गुमशुदगी व अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
बगड़ गांव की युवती शुक्रवार 1 मार्च को शायं के समय अचानक गायब हो गई थी । उसके फ़टे कपड़े व मोबाइल का कवर आदि घर के निकट खेतों में मिले । जिससे उसे गुलदार द्वारा मार देने की आशंका हुई और वन विभाग व राजस्व विभाग द्वारा ग्रामीणों की मदद से शुक्रवार की रातभर जंगल छान मारा । शनिवार को भी दिनभर लड़की की छानबीन जारी रही । शनिवार को शाम के समय लड़की नैनीताल के अंजुमन ए इस्लामियां के मल्लीताल वेल्वेडियर होटल के निकट स्थित गेस्ट हाउस में बरामद हो गई । वह एक मुस्लिम युवक के साथ थी । इस युवक का मल्लीताल गाड़ी पड़ाव में रेस्टोरेंट है । 29 वर्षीय यह युवक पांव से दिव्यांग भी है ।
आरोप है कि यह युवक शुक्रवार को एक वाहन से तल्ला बगड़ पहुंचा और जबरन युवती को गाड़ी में बैठाकर नैनीताल ले आया । उसने अंजुमन ए इस्लामियां के गेस्ट हाउस में एक महीने के लिये कमरा किराए में लिया था । लेकिन मामला मीडिया में बहुत अधिक प्रचारित होने,मोबाइल सर्विलांस से मिली लोकेशन व युवती के आधार कार्ड के आधार पर गेस्ट हाउस द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के बाद मामले का खुलासा हुआ ।
रविवार को राजस्व पुलिस व मल्लीताल पुलिस ने युवती व युवक से विस्तृत पूछताछ की । इस पूछताछ में युवती ने युवक पर जबरन अपहरण करने का आरोप लगाया है और उसने अपने मां–बाप के पास जाने का बयान दिया। जिसके बाद युवती को उसके पिता को सौंप दिया । जबकि युवक को आईपीसी की धारा 365 व 366 के तहत एक दिन की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक