दिल्ली : कमला मार्केट पुलिस ने दो महिलाओं को लूट के आरोप में किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। दिल्ली के कमला मार्केट थाना पुलिस ने एक युवा यात्री से 10,000 रुपये की लूट के मामले में दो महिला आरोपियों, रोमा (58 वर्ष) और सकीना (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।


दोनों आरोपी जी.बी. रोड, अजमेरी गेट की रहने वाली हैं। पुलिस ने लूटी गई पूरी राशि और पीड़ित का पर्स बरामद कर लिया है। 30 जून को कमला मार्केट थाने में लूट की शिकायत दर्ज की गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल


पीड़ित ने बताया कि वह अपने गृहनगर जा रहा था, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे दोस्ती की और उसे बहला-फुसलाकर जी.बी. रोड ले गया।


वहां दो महिलाओं ने उस पर हमला किया और उससे 10,000 रुपये नकद लूट लिए। शिकायत के आधार पर थाने में धारा 309(4)/3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी (एसएचओ) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कमला मार्केट की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल


टीम ने स्थानीय सूत्रों और तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने रोमा और सकीना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई पूरी राशि (10,000 रुपये) और पीड़ित का पर्स बरामद कर लिया। रोमा का आपराधिक इतिहास लंबा है। वह पहले हत्या, अपहरण और आईटीपी एक्ट के तहत आठ मामलों में शामिल रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार


इनमें विभिन्न मामलों से जुड़े एफआईआर दर्ज है, जिसमें हत्या, अपहरण और अन्य अपराध शामिल हैं।
पुलिस अब उस पुरुष साथी की तलाश कर रही है, जिसने पीड़ित को धोखे से जी.बी. रोड ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119