पति की तहरीर पर महिला की मौत पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। श्रीपुर विछवा गोठ में महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम श्रीपुर विछवा गोठ निवासी छोटू सिंह राना पुत्र सुखराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह राज मिस्त्री का काम करता है और वर्तमान में अल्मोड़ा में कार्य करता है। एक मार्च को उसे गांव के लोगों ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी माया देवी की मृत्यु हो गई है। जब घर आया तो अस्पताल में उसका शव पड़ा था। उसका सिर फटा  हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

छोटू सिंह राना का कहना है कि उसकी अनुपस्थिति में उसका परिचित श्याम सिंह राना पुत्र जागन सिंह राना निवासी ग्राम कुमराह उसके घर में पत्नी के साथ रहता था। उसने ही पत्नी माया देवी की पीट-पीट कर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की तीन हड्डियां टूटने की बात सामने आई है। सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर महिला की हत्या की गई है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि कुमराह निवासी श्याम सिंह राना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119