दुष्कर्म के आरोप में तीन पर मुकदमा, आरोपी फरार

खबर शेयर करें

दिनेशपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है, लेकिन वे अपने घरों से फरार बताए जा रहे हैं।     दिनेशपुर थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामला तिलपुरी बरीराई गांव का है। जहां एक 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना दो माह पूर्व की बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के मझरा भूप सिंह निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को तिलपुरी बरीराई थाना गदरपुर निवासी दो युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये। काफी खोजबीन के बाद रात 11 बजे के करीब उसकी पुत्री ढिमरी ब्लॉक मोढ़ पर बेहोशी की हालत में मिली, परिजन बेटी को घर लेकर आए।

होश में आने पर बेटी ने बताया कि दोनों आरोपी के साथ भटभोज हीरा निवासी एक अन्य युवक उसे हरिपुरा डाम के बैराज पर ले गए, जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की की तहरीर पर दिनेशपुर पुलिस ने तिलपुरी बरीराई निवासी सुमीत और सोनू उर्फ भोला व भटभोज हीरा निवासी मनीष के खिलाफ धारा 363, 366, 376 व 3/4 पॉस्को के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक रजनी गोस्वामी को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि विवेचना के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। तीनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किच्छा के लालपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119