प्लॉट का बैनामा कराने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। प्लॉट का बैनामा कराने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में ग्रामीण ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामनगर खागुवाला गांव थाना ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद जफर ने कहा कि महुआ डाबरा निवासी फहीम से उसकी जान पहचान थी। उसने उससे खरीदने के लिए प्लॉट दिखाने के लिए कहा, उसने बताया कि वीर पुरी गांव निवासी एक व्यक्ति प्लॉट बेचने का कार्य करता है। बीरपुरी गांव निवासी व्यक्ति और उसके साथियों ने उसे गूलरगोजी गांव के पास प्लॉट दिखा दिया। एक लाख रुपये नगद देकर उसने एग्रीमेंट कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज

आरोपियों ने दो महीने बाद बैनामा कराने के लिए कहा, कुछ समय बाद उसने आरोपियों को फोन पे के माध्यम से 89 हजार रुपये दे दिए। उसने आरोपियों से बैनामा कराने के लिए कहा। आरोपी बैनामा कराने को टालते रहे। उसे बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम प्लॉट था, उसकी बहुत पहले मृत्यु हो चुकी है। तब उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जब उसने आरोपियों से पैसे वापस करने को कहा तो उन्होंने रुपये लौटाने से मना कर दिया। उसके साथ धक्का मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119