बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरे पत्थर, एक महिला की मौत

खबर शेयर करें 👉

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में आज अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई. पहला हादसा आज सुबह बदरीनाथ हाईवे के पातालगंगा के पास हुआ. यहां पर बदरीनाथ धाम से लौट रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए. पत्थरों की बरसात इस कदर हुई कि कार चकनाचूर हो गई. जबकि, इस हादसे में एक महिला की जान चली गई. जबकि, एक पुरुष और एक बच्चा घायल बताए जा रहे हैं.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

वहीं, दूसरा हादसा बदरीनाथ में मुचकुंद गुफा के पास हुआ. यहां भी एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है.


उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं. इस भूस्खलन की वजह से केदारनाथ में बीते दिनों अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई थी. आज बदरीनाथ में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ है. यहां हरियाणा का रहने वाला एक परिवार बदरीनाथ धाम के दर्शन कर अपनी कार संख्या एचआर 22 टी 5713 से लौट रहा था. तभी पातालगंगा के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर आ गिरे.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी


पत्थरों की चपेट में आने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में हरियाणा की रहने वाली शिल्पा नाम की एक महिला की मौत हो गई. एसडीआरएफ की मदद से कार में फंसे हुए एक बच्चे और एक पुरुष को बमुश्किल निकाला गया. जिन्हें तत्काल पीपलकोटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119