पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल समेत कई अन्य राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में आज से लेकर अगले एक दो दिनों के दौरान भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी, चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. बता दें कि देश के कई राज्यों में पहले से ही घनघोर बारिश जारी है.
आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा में अलग-अलग स्थानों पर आज से लेकर अगले दो तीन दिनों के दौरान सामान्य से भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार


पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी भाग, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई.
पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 23 और 24 जून को अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके, बिहार, झारखंड में अगले एक दो दिनों के दौरान बारिश होने का अनुमान है.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से भारी से बारिश होने की संभावना है.


जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान में अगले एक दो दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों भारी बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान इनमें से कुछ जगहों पर बिजली चमकने और तेज हवा चलने का भी अनुमान है.


पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल असम, मेघालय अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में अलग-अलग जगहों पर आज भारी बारिश होने का अनुमान है. इनमें से अलग-अलग स्थानों बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने की भी संभावना है.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी


दक्षिणी राज्य तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर अगले एक दो दिनों के दौरान सामान्य से भारी बारिश होने के आसार हैं.


पूरे देश में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.
तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम,रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में अगले एक दो दिनों के दौरान गर्म और आर्द्र स्थितियों की संभावना है.

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119