पाकिस्तान में चाहे घुसकर मारो, हम हर कदम पर साथ देंगे, ब्रिटिश सांसद का भारत को पैगाम

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है। वहीं, भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कई फैसले लिए गए है। इस बीच ब्रिटेन के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि भारत अगर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे तो भी वह भारत का समर्थन करेंगे।


पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीडि़तों को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान ब्रिटेन के कई सांसद और बड़ी हस्तियां भी शामिल हुए। सभा में बोलते हुए ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भारत के समर्थन में एक सशक्त और भावनात्मक बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी कदम भारत सरकार इस हमले के बाद उठाना उचित समझे – चाहे वह सैन्य कार्रवाई ही क्यों न हो – उन्हें उसका पूरा समर्थन है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

ब्लैकमैन ने कहा, हम यहां दुख साझा करने आए हैं। जब आतंकी हमला करता है, तो वह पूरी मानवता के दिलों पर हमला करता है। यह हमला धार्मिक आधार पर नफरत को दर्शाता है, और इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में उठाया और सरकार से आग्रह किया कि वह भारत के प्रति अपना समर्थन स्पष्ट रूप से जताए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न


उन्होंने जोर देते हुए कहा, मेरी व्यक्तिगत राय में, भारत जो भी कदम आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ उठाएगा, हमें उसका समर्थन करना चाहिए। अगर आतंकियों को न्याय के कटघरे में नहीं खड़ा किया जा सकता, तो उन्हें खत्म कर दिया जाना चाहिए। मेरी उम्मीद है कि ब्रिटेन के सभी राजनीतिक दल भारत के साथ खड़े होंगे, चाहे वह कार्रवाई एलओसी के पार सैन्य रूप में ही क्यों न हो। बॉब ब्लैकमैन इंग्लैंड के हैरो ईस्ट से कंजर्वेटिव सांसद हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

वे भारत के पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। ब्लैकमैन ने अपने कश्मीर दौरे को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 9 साल पहले कश्मीर घाटी की यात्रा की थी और घाटी की सुंदरता उनके मन में आज भी बसी हुई है। उन्होंने कहा, आतंकी चाहते हैं कि घाटी में पर्यटन न हो, लेकिन हम उन्हें ऐसा करने नहीं देंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119