सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही महिलाओं को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत,-आधा दर्जन बुरी तरह घायल

Ad
खबर शेयर करें

रुद्रपुर। सड़क किनारे वाहन की प्रतीक्षा कर रही आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को बस ने टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई और आधा दर्जन बुरी तरह घायल हो गई। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार अनुसार महानगर की पाश एलाइंस कालोनी के घरों में काम करने वाली आधा दर्जन से अधिक महिलायें मंगलवार शाम अपने घरों को जाने के लिए मेन गेट के बाहर सड़क किनारे आटो रिक्शा की प्रतीक्षा में खड़ी थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही प्राइवेट बस ने उन्हें  कुचल दिया। हादसे में सभी महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं। सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया और बाकी का उपचार शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी, सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली सहित घायलों व मृतका के परिजनों सहित सैकड़ों लोग पहुंच गए। हादसे में मृत महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा में 'विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस' के उपलक्ष्य में किया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119