तलाकशुदा महिला को बच्चा मांगना भारी पड़ा, महिला को पीटकर किया घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

तलाकशुदा महिला को बच्चा मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि पूर्व पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र की सोत बी चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 2022 में रुड़की के ही एक गांव निवासी युवक से विवाह हुआ था। सात माह पूर्व महिला को बच्चा हुआ। इसके बाद से ही उसका पति और ससुराल पक्ष उसे परेशान करने लगे थे। जिसका इसका विरोध करने पर उत्पीड़न करते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नैनीताल में बड़ा हादसा : पर्यटकों से भरी टवेरा 50 फुट गहरी खाई में गिरी, सात लोग घायल

आरोप है कि तीन माह पूर्व पति ने तीन तलाक देकर बच्चा छीनकर घर से निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। सोमवार को महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ससुराल पहुंची और अपना बच्चा लौटाने की गुहार पति से लगाई थी। जहां पूर्व पति ने पिटाई कर घर से निकाल दिया था। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा प्रहार : अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई --दोषियों को मिलेगी जल्द सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119