महिला कांग्रेस प्रभारी खष्टी बिष्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं से कांग्रेस गारंटी कार्ड के फार्म भरवाए

खबर शेयर करें

हिमाचल प्रदेश मंडी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान महिला कांग्रेस प्रभारी खष्टी बिष्ट ने मंडी के दूरस्थ क्षेत्र दरगं, तरावली, रिया घड़ी क्षेत्र में जाकर, महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के सम्मान के लिए क्षेत्र में नुक्कड़ सभा आयोजित कर कांग्रेस प्रत्याशी राजा विक्रमादित्य सिंह कोठारी को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।

उन्होंने महिलाओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि हाथ ही देश के हालात बदलेगा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ क्षेत्र की ब्लॉक अध्यक्ष रेशमा ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष धनी दुमका, कांग्रेस नेत्री शकुंतला, निर्जला, पूजा, नेहा, अंजना, दीपा ठाकुर, पार्वती चेतन आदि रही। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के लिए कांग्रेस की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो गरीब महिलाओं को हर महीने ₹1500 प्रतिमा दिए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय महिलाओं को इस योजना के फार्म भरवाए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119