अस्पताल में धारदार हथियारों के साथ हुए हंगामे में 10 नामजद
रुद्रपुर। कैलाशपुरी में भूमि विवाद के बाद अस्पताल में हुए हंगामे व दो हथियारबंद गुटों में हुई मारपीट के मामले में चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दो महिलाएं भी नामजद हैं। गुरुवार शाम कैलाशपुरी में भूमि बंटवारे को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया था। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में लोग घायल हो गये थे। घायलों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। डॉ. अतुल कुमार व स्वास्थ्य कर्मी घायलों का इलाज करने लगे। यहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए। अस्पताल में भी धारदार हथियार निकल गए थे।
अस्पताल के भीतर हंगामा और मारपीट हुई। इस दौरान हमलावरों ने इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात स्टाफ व महिला स्टाफ से भी अभद्रता की थी। शुक्रवार को सीएमएस डॉ. अभिलाषा पांडे, चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल कुमार, डॉ. संजय कूट, डॉ. रविंद्र, फार्मासिस्ट केएन गोस्वामी, मयंक नैनवाल, गुरदासशील समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि डॉ. अतुल कुमार की तहरीर पर अजय कुमार, अशोक कुमार, काशीनाथ, सत्यनारायण, राहुल कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार, बबली, सीमा, उमांशकर निवासी कैलाशपुरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि कैलाशपुरी में दोनों पक्षों में किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
Uttarakhand- एटीएम बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम