कलयुगी मां ने 6 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या की -मराठी न बोल पाने से थी नाराजगी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नवी मुंबई के कलंबोली क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही छह वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वजह जानकर हर कोई स्तब्ध है—बच्ची मराठी भाषा में ठीक से बात नहीं कर पाती थी।


घटना कलंबोली सेक्टर-1 स्थित गुरुसंकल्प हाउसिंग सोसायटी की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला अपने आईटी इंजीनियर पति और बेटी के साथ रहती थी। दंपती का विवाह वर्ष 2017 में हुआ था और 2019 में बेटी का जन्म हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत


बताया जा रहा है कि बच्ची को बचपन से बोलने में परेशानी थी और वह मराठी के बजाय अधिकतर हिंदी में बात करती थी। इस बात को लेकर मां अक्सर नाराज रहती थी। जांच में सामने आया है कि महिला कई बार अपने पति से कह चुकी थी कि उसे ऐसी बच्ची नहीं चाहिए, जो ठीक से बोल न सके। पति ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन हालात नहीं बदले।


23 दिसंबर की रात महिला ने अपनी बेटी की हत्या करने का निर्णय लिया। उसी दिन बच्ची की नानी उससे मिलने घर आई थीं, लेकिन किसी कारणवश मुलाकात नहीं हो सकी। बाद में जब पति घर लौटा और बच्ची नहीं जगी तो परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां शुरुआत में मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण


हालांकि, कलंबोली थाना प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोते को मामला संदिग्ध लगा। उनके निर्देश पर विशेष पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत श्वसन मार्ग अवरुद्ध होने से हुई है।
इसके बाद पुलिस ने माता-पिता से करीब छह घंटे तक सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आखिरकार मां ने बेटी की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला का इलाज पहले से ही एक मनोचिकित्सक के पास चल रहा था। यह घटना न केवल रिश्तों को शर्मसार करने वाली है, बल्कि समाज के सामने कई गंभीर सवाल भी खड़े करती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119