किसानों के लिए खुशखबरी : बढ़ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की राशि -एक फरवरी पर टिकीं करोड़ों अन्नदाताओं की निगाहें
नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों के लिए आने वाले महीने बेहद अहम और निर्णायक साबित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर एक बार फिर उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। जहां एक ओर किसान 22वीं किस्त के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी निगाहें 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर टिकी हुई हैं।
सूत्रों और विशेषज्ञों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस बजट में किसानों को बड़ी राहत देते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की वार्षिक राशि में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी संजीवनी साबित होगी।
सरकार की प्राथमिकताओं में कृषि क्षेत्र को लगातार अहम स्थान मिल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पहले 60 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 63,500 करोड़ रुपये कर दिया गया। बीते दो वर्षों में बजट आवंटन में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि यह संकेत देती है कि सरकार अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना का लाभ पहुंचाना चाहती है।
फिलहाल इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। लेकिन खेती की बढ़ती लागत, खाद-बीज के बढ़ते दाम और महंगाई को देखते हुए लंबे समय से इस राशि को बढ़ाने की मांग की जा रही है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश करेंगी, तो उसमें कृषि मंत्रालय के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है और किसानों के लिए कोई बड़ा तोहफा घोषित किया जा सकता है। अब देश के करोड़ों अन्नदाता उम्मीद लगाए बैठे हैं कि यह बजट उनके लिए राहत भरा साबित होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम