बेरीनाग में 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या -मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की चर्चा
बेरीनाग/पिथौरागढ़। बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र अंतर्गत बनतोली गांव की 19 वर्षीय युवती करूणा पुत्री महेश राम ने रविवार देर शाम घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे आनन-फानन में शाम करीब चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। यह घटना थल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल