नैनीताल में दर्दनाक हादसा : वाहन में अंगीठी जलाकर सोना पड़ा भारी, चालक की गैस से मौत
नैनीताल। नोएडा (उत्तर प्रदेश) से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचे एक टैक्सी चालक को वाहन के भीतर कोयले की अंगीठी जलाकर सोना महंगा पड़ गया। कोयले से निकलने वाली जहरीली गैस की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, सिरोहा यमुनापार मथुरा (उत्तर प्रदेश) निवासी मनीष गंधार शनिवार को अपने टैक्सी वाहन संख्या UP-16 JT-8565 से नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचा था। रात करीब 9 बजे उसने सूखाताल पार्किंग में वाहन खड़ा किया और ठंड से बचने के लिए वाहन के अंदर अंगीठी में कोयला जलाकर कंबल ओढ़कर सो गया।
रविवार सुबह करीब 8:30 बजे तक भी जब चालक नहीं जागा तो पार्किंग कर्मियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन को हिलाने-डुलाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया।
पुलिस तुरंत चालक को राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में एसपी (यातायात व अपराध) डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके पहुंचने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चालक के मुंह से झाग निकल रहा था और प्रथम दृष्टया कोयले की गैस से दम घुटने से मौत की आशंका है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल