रामनगर की महिला की सड़क हादसे में मौत, पति बाल-बाल बचा

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। रामनगर निवासी एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। आदर्श कॉलोनी-शंकरपुर निवासी कासिम अहमद अपनी पत्नी 38 वर्षीय नरगिस के साथ बाइक से रामनगर से नहटौर जा रहे थे।


शनिवार देर शाम जिला बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में नहटौर रोड पर गांव ढक्का कर्मचंद के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नरगिस बाइक से गिरकर ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान कासिम अहमद किसी तरह संतुलन बनाकर गिरने से बच गया और गंभीर चोट से सुरक्षित रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खीर गंगा फ्लैश फ्लड का खुलासा: 1,700 मीटर नीचे गिरा भारी मलबा बना तबाही की तेज धारा


थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन शव को रामनगर ले आए।


रविवार शाम को नमाज-ए-जनाजा के बाद मोहल्ला खताड़ी स्थित कब्रिस्तान में हजारों लोगों की मौजूदगी में नम आंखों के साथ नरगिस को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि पति कासिम अहमद वेल्डिंग का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 95 साल की मां की आंखों के सामने उजड़ गया जीवनभर का सहारा -बेटी की हत्या से पहाड़ का आंगन हुआ सूना


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नहटौर रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इस हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119