120 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार-
कालाढूंगी/हल्द्वानी। पुलिस व एसओजी टीम ने बड़े पैमाने पर स्मैक तस्करी करने वाले को पकड़ा है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने मोटेश्वर महादेव मंदिर कालाढूंगी-बाजापुर मार्ग पर कुलवीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गजरौला बन्नाखेडा, बाजपुर को पकड़ा है। चैकिंग के दौरान शक होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त मौके से भाग निकला। पुलिस ने भी पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर उसे धर दबोचा। अभियुक्त कुलवीर सिंह के पास 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक पीने व बेचने का काम करता है। जो कालाढूंगी, कोटाबाग, पाटकोट, बाजपुर आदि क्षेत्रों में स्मैक को बेचता है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, थाना टीम में एसआई कामित जोशी, कांस्टेबल लखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, प्रकाश चंद्र, मंगल सिंह सहित एसओजी टीम में कांस्टेबल कुंदन कठैत, त्रिलोक सिंह, भानू सिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। भारी मात्रा में स्मैक की तस्करी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने उत्साह वर्धन के लिए 2500 रुपए नगद इनाम की घोषणा की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन