होटल में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार  

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। सितारगंज में किशोरी को बहला फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

किशोरी के पिता ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को नासिर अली निवासी सितारगंज बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसआई बबीता ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119