नौंवीं की छात्रा से दुष्कर्म में फरार 25 हजारी इनामी पंजाब में दबोचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। नौंवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को उत्तराखंड एसटीएफ ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले दो वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और मोहाली में कबाड़ के गोदाम में मजदूर बनकर छिपकर रह रहा था।

एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार यह मामला हरिद्वार जनपद के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। वर्ष 2024 में आरोपी आरिफ पुत्र कल्लू निवासी बटोली, कानपुर देहात के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरिफ रानीपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक था। छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी उसने नाबालिग को जबरन अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फरारी के दौरान आरिफ ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ठिकाने लगातार बदलते रहे, लेकिन एसटीएफ उसे ट्रैक करने में सफल रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

एसटीएफ की टीम, इंस्पेक्टर यादविंदर बाजवा के नेतृत्व में, पिछले एक सप्ताह से मोहाली के बलौंगी क्षेत्र में डेरा डाले हुए थी और मैन्युअल तरीके से सुराग जुटा रही थी। टीम ने इलाके के कबाड़ गोदामों में काम कर रहे मजदूरों का सत्यापन किया। जैसे ही आरिफ की पहचान पक्की हुई, टीम ने रविवार को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए हरिद्वार लाया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119