तिमली गांव के 32 अनुसूचित परिवार के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

खबर शेयर करें

स्याल्दे
एस आर चंद्रा की रिपोर्ट

आजादी से आज तक रहे कांग्रेस के समर्थक
कांग्रेस पर लगाया बोट बैंक के रुप इस्तेमाल करने का आरोप।

भिकियासैंण। स्याल्दे के अनुसूचित बस्ती तिमली के लोगों ने एक जुट होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा मंण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार की उपस्थिति में तिमली अनुसूचित बस्ती के सभी लोगों ने आज बिधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की,
जिसमें महिला पुरुष सहित कुल 32 लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी लोगों ने कांग्रेस सरकारों पर अनुसूचित बर्ग के लोगों पर शोषण करने तथा सिर्फ बोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने के आरोप कांग्रेस पर लगाए। कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर तथा भाजपा व मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला लिया,
इस लिए सभी लोगों ने एकमत होकर आज भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप सेराजी राम, दीप चंन्द्र, दिवानी राम, योगराज, कुंन्दन राम, गिरीश राम, प्रकाश राम, लाली राम, नन्दूराम, जशोदा देवी, ममता देबी, कमला देबी, रेवती देबी, रूपा देबी, शांन्ती देबी, पुष्पा देबी, कुंन्दन राम, दीपा देबी, जसुली देबी, धर्मेंद्र कुमार, बचीराम आदि शामिल हुए

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुष्कर्म के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 16 दिन बाद शाहजहांपुर यूपी से पकड़ा

तिमली गांव में आयोजित कार्यक्रम में
इस अवसर पर भाजपा मंण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार ,महामंत्री कुंन्दन लाल, पूर्व प्रधान दर्शन जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र नेगी, संजय नेगी, दिनेश राम आदि मौजूद रहे।
भाजपा मंण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार ने कहा कि सदस्यता लेने वाले सभी परिवारों का भाजपा में स्वागत है, भाजपा अनुसूचित बर्ग की सबसे बड़ी हितैषी है।
अनुसूचित बर्ग के लोग धीरे धीरे इस सच्चाई को समझ कर भाजपा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119