किच्छा मार्ग पर उड़ीसा निवासी युवती की हत्या, शव जंगल में मिला

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। ग्राम लालपुर की रंजीत कालोनी में किरायेदार के रूप में रह रही उड़ीसा निवासी युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शव बरामद कर मकान मालिक कामेश्वर सिंह और उसके पुत्र अमित सिंह को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरा पुत्र सुमित सिंह फरार है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

गौर सिटी नोएडा निवासी अमृत कुमार ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी सृष्टि शर्मा (23) लालपुर में महिंद्रा कंपनी में कार्यरत थी। 4 नवंबर को वह काम से लौटने के बाद अपने कमरे में गई, लेकिन उसके बाद लापता हो गई। पड़ोसी के सीसीटीवी में सृष्टि को कमरे में जाते हुए तो देखा गया, लेकिन बाहर निकलते नहीं। देर रात मकान मालिक के पुत्रों को संदिग्ध रूप से मोटरसाइकिल से जाते देखा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

पुलिस ने जांच में सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सृष्टि का शव निकटवर्ती जंगल से बरामद कर लिया है। फिलहाल कामेश्वर सिंह और अमित सिंह से पूछताछ जारी है, जबकि फरार सुमित की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119