दीपावली पर प्रदेश में कार्यरत 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिला मानदेय

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आंगनबाड़ी वर्कर को अक्तूबर माह का मानेदय मिल गया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को कुल 35 हजार आंगनबाड़ी वर्कर के लिए 23.48 करोड़ रुपए का मानदेय ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते में जमा किया। यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रेखा आर्य ने पीएफएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से उक्त धनराशि जारी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

इस मौके पर उन्होंने सभी आंगनबाड़ी वर्कर से अपना मोबाइल नंबर, अपने बैंक अकाउंट से लिंक कराने की अपील की। ताकि उन्हें हर माह मानदेय मिलने की जानकारी बैंक से मिलती रहे। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी वर्कर को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्यौहार के मौके पर विभाग ने तत्परता से मानदेय जारी किया है, ताकि सभी के घर में त्यौहार की रौनक बनी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी वर्कर की लगन और मेहनत का सम्मान देती है, इसलिए सरकार का हमेशा प्रयास रहता है कि आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय समय से जारी हो सके। इस अवसर पर विभागीय सचिव हरी चंद सेमवाल प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119