खबर शेयर करें 👉

पाटी मे चरस तस्करी में लिप्त एक तस्कर गिरफ्तार,

हल्द्वानी:-एसओजी व थाना पाटी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में रिठाखाल के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से चरस बरामद हुई पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम महेश सिंह पुत्र खीम सिंह, उम्र -40 वर्ष, निवासी जोगाबसान, थाना पाटी, जनपद चंपावत बताया पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम चरस बरामद हुई।पुलिस ने पकड़े गए चरस तस्कर को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उसका चालान करपुलिस ने पकड़े गए चरस तस्कर को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया उसके द्वारा यह चरस नैनीताल जिले से सटे गांवों से सस्ते दामों में खरीदकर तथा कुछ मात्रा में स्वयं तैयार कर हल्द्वानी, रुद्रपुर, उत्तर प्रदेश क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचने हेतु जा रहा था लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस के अनुसार पाटी क्षेत्र में पूर्व से ही चरस तस्करी में लिप्त था जो की काफी बड़ी मात्रा में क्षेत्र से चरस खरीदकर यूपी, हिमाचल प्रदेश, शिमला आदि क्षेत्रों में चरस की सप्लाई करता था। वर्ष 2019 में भी उक्त अभियुक्त का जनपद पुलिस द्वारा थाना पाटी क्षेत्र में पकड़ीं गई चरस तस्करी के मामले में नाम प्रकाश में आया था ।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119