छह माह के भीतर पूर्ण करें हाईवे का कार्य : भट्ट -केंद्रीय मंत्री ने किया एनएच-87 का स्थलीय निरीक्षण
मुजाहिर खान
लालकुआं। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को रुद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग के लालकुआं डिपो संख्या 4 के समीप संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि रुद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का निर्माण पूर्व में सदभावना इंजीनियरिंग लिमिटेड कम्पनी को दिया गया था, कम्पनी के ससमय कार्य पूर्ण नहीं करने पर अब गाबर कंस्ट्रक्शन कम्पनी को कार्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य प्रारम्भ हो गया है, जो दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने एनएच के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा सड़क बनाने के जो पैरामीटर बनाये गये हैं उसके अनुरूप ही सड़क का निर्माण हो, कोताही होने पर एनएच के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने कहा जहां सड़क निर्माण पूर्ण होने पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी, वहीं आमजनता के साथ ही देश व विदेश से उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटनों को भी हाईवे बनने से आवागमन में सुगमता मिलेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, मुकेश बेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमन्त नरूला, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र लोटनी, चौधरी सर्वदमन सिंह, विनोद श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, राजकुमार सेतिया, हरीश नैनवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता, प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, ईओ राहुल सिंह, कार्यदायी संस्था के इंजीनियर जोगेन्दर सिंह, तुषार गुप्ता के साथ ही एनएच के अधिकारी उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर