नैनीताल घूमने आए 65 वर्षीय पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  नैनीताल घूमने आए 65 वर्षीय पर्यटक की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई है जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल अपने दोस्तो व रिश्तेदारों के साथ घूमने आए फरीदाबाद निवासी (65) कन्हैया लाल पुत्र स्व हीरा लाल रात में नैनीताल घूम कर खाना खाने के बाद सोने चले गए । किन्तु वे सुबह काफी देर जब तक नही उठे । साथियों ने उन्हें उठाने काफी कोशिश की लेकिन वह नही उठे। परिजनों द्वारा तत्काल ही आनन फानन में उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धौलीनाग मेले में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -खोया सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंपा

एमरजेंसी में तैनात डॉ नेहल ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही कन्हैया लाल की मौत हो चुकी थी। मौत का कारण प्रथम  दृष्टया हार्ट अटैक है । किन्तु पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119