75 वर्षीय बुजुर्ग की चट्टान से गिर कर मौत
बागेश्वर। 75 वर्षीय बुजुर्ग की चट्टान से गिर कर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर छाई।
कपकोट पुलिस थाना क्षेत्र के भैंसूडी कुटेर निवासी दीवान सिंह पुत्र स्व. कुंजर सिंह सोमवार को अपने गृह क्षेत्र से खड़लेख भनार की ओर पैदल जा रहे थे। एकाएक पहाड़ी से उनका पैर फिसल गया, जो गहरी खाई में जा गिरे।
बुजुर्ग को खाई में गिरता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव का पंचनामा भर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। इधर घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार मृतक दीवान सिंह मानसिक रूप से पीड़ित चल रहे थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग