8वीं पास युवक ने दस लेडी कांस्टेबल से बनाए संबंध -खास ट्रिक से जीतता था दिल, उड़ गई अफसरों की नींद

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने एक ऐसे शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो पुलिस की वर्दी पहनकर अब तक एक दर्जन के करीब महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर शिकार बना चुका है। इतना ही नहीं इन सभी महिला सिपाहियों से दो करोड़ से अधिक तक की ठगी कर चुका है। एक महिला सिपाही से शादी भी कर चुका है। बरेली की पुलिस ने आरोपी को सैटेलाइट बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने इसकी पुष्टि की, आरोपी सिर्फ 8वीं पास था।

भाटी ने बताया कि आरोपी पुलिस की ऑफिशल वेबसाइट से महिला पुलिसकर्मियों का डाटा निकालता था, उसे पता चल जाता था कि महिला पुलिसकर्मी की पोस्टिंग कहां है। अपने आप को वह पुलिसकर्मी बताता था और अपनी पुलिस की वर्दी पहने हुए फोटो भेजकर उनको शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। आरोपी ने अपने बयान में अब तक 8- 10 घटनाओं को कबूला है। राजन वर्मा के खिलाफ अब तक पांच केस सामने आ चुके हैं। मुख्य रूप से वह महिला पुलिसकर्मियों को ही टारगेट करता था। शादी का झांसा देकर उनके साथ फ्रॉड करने का काम करता था. जो मुकदमा थाना कोतवाली जनपद बरेली में दर्ज है, उसमें भी महिला पुलिसकर्मी से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

अपने जानने वाले लखनऊ के व्यक्ति से बातचीत करके महिला पुलिसकर्मियों के आधार कार्ड और पेन कार्ड लेकर बैंक से लोन भी कराता था। आरोपी राजन वर्मा लखमीपुर खीरी का रहने वाला है। महिला पुलिसकर्मियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे संबंध बनाकर उगाही करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी से लखीमपुर के रहने वाले एक एसओजी के सिपाही ने नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ले लिए थे। यहीं से पुलिस के साथ उठना-बैठना शुरू हो गया। नौकरी न लगने के कारण वह पुलिसकर्मियों के साथ रहने लगा और उनका रहन-सहन सीख गया। वर्दी कैसे पहनी जाती है, कैसे सेल्यूट किया जाता है, कैसे शस्त्र पकड़े जाते हैं, इन सभी बातों को पुलिस के साथ रहते रहते पूरी जानकारी उसने जुटा ली। फिर एक महिला पुलिसकर्मियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। जब महिला पुलिसकर्मी को असलियत पता चली तो शादी टूट गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

इसी तरह उसने फिर अन्य महिला पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनना शुरू कर दिया। वहीं बरेली की रहने वाली एक पीड़ित महिला सिपाही ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई, तब पुलिस इस आरोपी की तलाश में जुट गई। महिला सिपाही ने बताया कि प्लॉट के लिए लोन के कागज लेने पर फर्जी तरीके से राजन वर्मा ने एक गाड़ी निकाली, जब उसके अकाउंट से पैसा काटने लगा, तब फर्जी सिपाही की पोल खुली।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119