नैनीताल मार्ग में पेड़ से टकराई कार, बच्ची की मौत -कार के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
मंगलवार को नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे उत्तर प्रदेश के महादेवपुर के पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से कालाढूंगी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, हादसे में कार में सवार आठ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के थाना हुसैनगंज के गांव महादेवपुर निवासी वीरेंद्र कुमार सोनकर अपने पत्नी प्रत्यूसा, पुत्री कृतिका व एक साथी हरिलाल व उनकी पत्नी रामश्री देवी के साथ वाहन संख्या यूपी32एलवाई-8668 से नैनीताल से वापस आ रहे थे कि यहां लाल मिट्टी के पास कार के ब्रेक हो गए जिससे कार पेड़ से टकरा गई, जिस कारण उसमें सवार सभी लोग चोटिल हो गए। अधिक चोट लगने के कारण कृतिका (8) को कालाढूंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया, डाक्टरों से प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रिफर कर दिया, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट