मंडी के सचल दल ने दो वाहनों से लाखों की लकड़ी पकड़ी
हल्द्वानी। मंडी के सचल दल ने लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी से भरे लाखों की कीमत के दो अवैध वाहनों को पकड़कर 50 हजार का जुर्माना वसूला। मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव के दिशा निर्देशन में मंडी का सचल दल तड़के से रोड चेकिंग कर रहा था। सुबह करीब 8:00 बजे पंतनगर बाईपास की ओर से दो वहां हल्द्वानी को आते हुए सचल दल को दिखाई दिए, जिनको रोकने के उपरांत सचल दल ने उसमें लगे माल का जांच किया।
जिसमें अवैध रूप से लाई गई लकड़ी जांच में पता चली लकड़ी की कीमत लाख रुपए की है। मौके पर उसमें सवार वाहन चालक किसी किसी प्रकार का मंडी का कि कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिस पर मंडी सचिव की संस्तुति के उपरांत प्रशासक ने 50 हजार का जुर्माना व हजारों रुपए मंडी विकास शेष मंडी सचल दल को वसूलने का आदेश दिए। जिस पर सचल दल ने उक्त रुपया वसूलकर मंडी कार्यालय में जमा कर दिया। सचल दल में मंडी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, मंडी सहायक संजय कुमार शाहिद, मंडी के सिक्योरिटी गार्ड मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…किशनपुर सकुलिया के बकुलिया में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर -75 लोगों ने उठाया लाभ
uttarakhand-मणिमाई मंदिर के पास भीषण हादसा -दो की मौत, पांच घायल