9 वर्षीय बच्ची को लुटेरे ने अपना शिकार बनाया, सोने का लॉकेट छीन हुआ फरार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। घर से समोसा खरीदने निकली एक 9 वर्षीय बच्ची को लुटेरे ने अपना शिकार बना लिया। लुटेरे ने बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और पैदल ही फरार हो गया। इस घटना के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

चौधरी कालोनी गौजाजाली बनभूलपुरा निवासी आशा देवी पत्नी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी 9 साल की बेटी वंदना घर से समोसा खरीदने के लिए निकली थी। बच्ची के गले में काले धागे में एक डेढ़ ग्राम वजनी सोने का लॉकेट था। जब बच्ची गणपति विहार कालोनी के पास पहुंची, तो एक लुटेरे ने उसे रोक लिया और उसके गले में पड़ा लॉकेट छीन लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

घटना के बाद बच्ची घर लौट आई और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन तुरंत लुटेरे की तलाश में निकले, लेकिन उसे पकड़ने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद, बच्ची की मां आशा देवी ने बनभूलपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस इलाके में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119