बड़ी खबर…दोहरे हत्याकांड से कत्यूर घाटी दहली, मां और फिर बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

खबर शेयर करें

बागेश्वर। दोहरे हत्याकांड से कत्यूर घाटी दहल उठी। पहले मां और फिर बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए हैं।सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के अनुसार महिला के पेट में चाकू मारने और पत्थरों से चेहरे को कुचलने के निशान हैं। अज्ञात महिला का शव बरामद होने के कुछ घण्टों के बाद ही एक बच्ची का शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बच्ची का शव भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात दोनों शव मां बेटी के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि शीघ्र ही महिला और बच्ची की शिनाख्त और उनके हत्यारों का पता चल जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुष्कर्म के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 16 दिन बाद शाहजहांपुर यूपी से पकड़ा
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119