रामनगर में 13 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। ग्राम पूछड़ी नई बस्ती में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-बागेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -पति और सास पर हत्या का आरोप

जानकारी के अनुसार, ग्राम पूछड़ी नई बस्ती निवासी इस्लाम की पुत्री रूबीना (13) ने बुधवार देर रात परिजनों की डांट से नाराज होकर घर में फांसी लगा ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर आतिफ का शव -वीडियो कॉल से सामने आया मामला

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि गुरुवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर

बताया गया कि मृतका तीन भाई-बहनों में बीच की थी और उसके पिता मजदूरी करते हैं। घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119