ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को पास ही स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि श्याम सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी फैजुल नगर टंडोला थाना बादली टांडा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश अपनी पत्नी आरती तथा माता भगवती 40 वर्ष के साथ मोटर साइकिल से सरवरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने ससुर को देखने जा रहे थे। जैसे ही वह केवीआर अस्पताल के पास पुल से नीचे मुरादाबाद से काशीपुर मार्ग पर उतरे, तभी पीछे से अज्ञात ट्रक चालक ने उसकी मोटर साइकिल में पीछे टक्कर मार दी। हादसे में भगवती 40 वर्ष पत्नी ध्यान सिंह की ट्रक की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आरती पत्नी श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर