140 करोड़ भारतीयों के लिए बुधवार उत्साह और गर्व का दिन : द्विवेदी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।

चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग को लेकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा की 140 करोड़ भारतीयों के लिए आज उत्साह और गर्व का दिन है। क्योंकि चंद्रयान-3 मून मिशन आज लंबी दूरी तय करने के बाद चांद की जमीन पर सफलता पूर्वक उतर गया है। भारत पहला देश है जो चांद के साउथ पोल पर लैंड किया। भारत ने चांद पर तिरंगा फरहाकर प्रत्येक देशवासी को आजादी के अमृत महोत्सव पर तोहफा दिया है। ऐसे में आज ऐतिहासिक पल का साक्षी पूरा भारतवर्ष बना है। हर सेकंड की अपडेट के साथ प्रतेक भारतवासी ने चंद्रयान को लैंड करने हुए लाइव तस्वीरें अपने जहन में उतारी हैं। इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव किया गया, जिसे देश में जन-जन तक टीवी पत्रकारिता के माध्यम से पहुंचाने का कार्य किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

साथ ही इसरो के यू-ट्यूब चैनल, फेसबुक, और पब्लिक ब्रॉडकास्टर डीडी नेशनल टीवी पर देखा गया। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से देश के नाम संदेश देते हुए कहा की “हर देशवासी की तरह मेरा मन चंद्रयान महाअभियान पर भी लगा हुआ था। नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है।” वही चंद्रयान की सफल लैंडिग के बाद केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों और सांसदो ने सोशल मीडिया देश वासियों को बधाई दी, साथ ही उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देश और राज्य की जनता के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119