स्कूल जा रहे बच्चों पर गुलदार ने किया हमला, गुलदार के हमले से एक छात्रा घायल
बागेश्वर में स्कूल जा रहे बच्चों पर गुलदार ने किया हमला
उत्तराखंड में आए दिन गुलदार, तेंदुए और बाघ के हमले की खबरें सामने आते रहती हैं। बागेश्वर से खबर सामने आ रही है जहां पर गरुड़ क्षेत्र में स्कूल जा रहे बच्चों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
छात्रा का अस्पताल में चल रहा ईलाज
बता दें कि बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें छात्रा के हाथ और पैरों में दाँत और नाख़ून के गहरे निशान लग गए। ग्रामीणों के अनुसार भिकोट गांव के चार बच्चे घर से स्कूल के लिए निकले थे।
तभी पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने एक छात्रा पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्चे घबरा गए। लेकिन छात्र भास्कर परिहार ने हिम्मत दिखाई और तेंदुए के सर पर पत्थर से वार कर उसे भागने को मजबूर कर दिया।
पांच साल पहले तेंदुआ यहीं तीन बच्चों को बना चुका है निवाला
इस पूरी घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इसी क्षेत्र में पांच साल पहले भी तेंदुआ तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। जबकि डीएफओ बागेश्वर का कहना है कि गांव में गस्त बढ़ाई जायेगी और जरूरत पड़ने में पिंजरा लगाया जायेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर