बैंक में रुपए जमा करने गए व्यक्ति को ठगों ने लगाया हजारों का चूना, दो हजार के नोट बदलने के नाम पर थमा गए कागज का बंडल
बैंक में पैसा जमा करवाने गए व्यापारी के कर्मचारी को ठग दो-दो हजार के नोट बदलने के नाम पर कागज की पोटली देकर 500 रुपए के नोट ले गए। ठगी का यह खेल बैंक के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। व्यापारी की तरफ से बाजार पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र की सिल्वर ओक कालोनी निवासी व्यापारी अजय नन्दा ने बाजार चौकी पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी कर्मचारी सनातन समदर को सोमवार को गल्ला मंडी स्थित पीएनबी बैंक में 20 हजार रुपये जमा करने भेजा था। वह जैसे ही बैंक में पहुंचा तो कुछ व्यक्ति उसे मिले। जिन्होंने उससे कहा कि उनके पास दो दो हजार के नोट हैं, बैंक में उसका खाता नहीं है, वह 500- 500 के नोट उसे दे दे और दो-दो हजार के नोट लेकर जमा कर दें। कर्मचारी ठगों के झांसे में आ गया।
कर्मचारी ने पांच पांच सौ के 20 हजार रुपये ठगों को दे दिए और ठगों के पास से पोटली ले ली, उसने जब खोलकर देखा तो उसमें कागज भरे हुए थे। इस बीच ठग वहां से फरार हो गए लेकिन यह पूरी घटना बैंक के कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर